फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे कन्हैया कुमार की हालत गंभीर, बार-बार हो रहे बेहोश

Wed, 04 May 2016 12:44 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय चल रही छात्रसंघ की भूख हड़ताल में छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हालत में तेजी से गिरावट आई है। 
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ ने बयान जारी कर बताया कि कन्हैया कुमार का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। जबकि अन्य छात्रों की हालत भी बिगड़ती जा रही है। बता दें कि कन्हैया कुमार कल ही बनारस से लौटे हैं और भूख हड़ताल कर रहे हैं।

छात्रसंघ के मुताबिक जेएनयू प्रशासन भूख हड़ताल और छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनहीन बना हुआ है। गौरतलब है कि हड़ताल के सातवें दिन जेएनयू शिक्षक यूनियन भी एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार उल्टियां कर रहे हैं कन्हैया

कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
छात्रसंघ ने कहा है कि कामरेड कन्हैया का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है और वे कई बार बेहोश हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनका छह किलो वजन घट गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी बहुत कम हो गया है।

कन्हैया की हालत इतनी गंभीर है कि वे उल्टियां कर रहे हैं। जबकि तीन छात्रों को बिगड़ती हालत के चलते भूख हड़ताल खत्म करनी पड़ी है। इसके अलावा अन्य छात्रों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है।

इससे पहले कन्हैया कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की थी। उन्होंने हाई लेवल इंक्वायरी कमेटी की रिपोर्ट को दोबार रिव्यू करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें