फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनावनी बवालः शांति हुई तो पहुंचने लगे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कनावनी गांव में हुई हिंसक झड़प के बाद जैसे-जैसे शांति बहाल होती जा रही वैसे-वैसे नेताओं के पहुंचने का दौर भी शुरू हो रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रवि गौतम और दादरी व जेवर से बसपा के दोनों विधायकों ने गांव का दौर कर लोगों से शांति की अपील की।
विज्ञापन


कनावनी गांव में जमीन विवाद के चलते हिंसक झड़प हुई थी। इसमें दलित व गुर्जर आमने-सामने आ गए और गुर्जर पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। चार दिन पहले हुई घटना के बाद से गांव में अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

बसपा के दादरी विधायक सत्यवीर गुर्जर और जेवर विधायक वेदराम भाटी कनावनी गांव पहुंचे। उनके साथ एमएलसी अनिल अवाना, लोकसभा प्रत्याशी सतीश अवाना, पार्टी समन्वयक मुकेश जाटव, करतार सिंह, ओमवीर भाटी और बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा

शुक्रवार करीब 12 बजे ये लोग गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से मुलाकात की। सत्यवीर गुर्जर समेत अन्य नेताओं ने लोगों को समझाया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, इसकी वजह से माहौल बिगड़ रहा है। जो आरोपी हैं वह गांव से बाहर हैं और उनकी तलाश पुलिस कर रही है।

इसके अलावा दोपहर बाद भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रहे रवि गौतम भी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। लोगों से मिलकर अपील की कि सैकड़ों वर्षों से जिस तरह से गांव के लोग प्यार और सौहार्द से रह रहे थे, उसी तरह का माहौल फिर से बनाने की जिम्मेदारी भी गांव वालों की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें