फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसाकर पागल कर देंगे सोशल मीडिया पर चल रहे ये जोक्स!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सोशल मीडिया पर बीजेपी की बल्ले-बल्ले है तो बाकी दलों की जमकर फजीहत हो रही है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक और इनबॉक्स तक में गैर भाजपा राजनीतिक दलों पर काफी जोक्स चल रहे हैं। इसमें अन्य दलों की जमकर खिंचाई की जा रही है।

माया, मुलायम और केजरीवाल के साथ ही दिग्विजय सिंह पर भी जमकर चुटकुलों की बारिश हो रही है। ऐसे-ऐसे पंच मारे जा रहे हैं कि ये दिग्गज और भी बेहाल हो जाएंगे।

'मायावती को फोन लगाओ'

मायावती को लेकर सोशल मीडिया पर चला ये जोक काफी शेयर किया जा रहा है।

मोदी- आओ मजे लेते हैं।

अमित शाह- कैसे भाई

मोदी- मायावती को फोन लगाओ.....पूछो समर्थन देगी?

हाथी ने दिया अंडा

फेसबुक पर सबसे ज्यादा चल रही एक तस्वीर बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी टेंशन का कारण बन सकती है।

सोशल मीडिया पर चल रही इस तस्वीर में हाथी के विजुअल के साल मौजूद इस पोस्ट में हाथी को अंडा देते दिखाया जा रहा है।

यह उत्तर-प्रदेश में बसपा के खाते में आई शून्य सीटों को लेकर है।

पंचर साइकिल पर विराजमान कुनबा

परिवार की ही पांच सीटों पर जीती समाजवादी पार्टी का भी सोशल साइट्स पर खूब मजाक बनाया जा रहा है।

इसमें पंचर साइकिल पर मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव को लटके दिखाया जा रहा है।

साथ ही पूरा यादव परिवार साइकिल से चिपका हुआ है।

दिग्गी टंच मील का मजा लीजिए

विज्ञापन की तरह प्रचारित किए जा रहे इस पोस्ट में यूपीए फूड कोर्ट का कार्टून बनाया गया है।

इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ओर से एमएमएस मील, दिग्विजय सिंह का दिग्गी मील, बब्बर मील, अब्दुल्लाह मील परोसा जा रहा है।

वाट्सएप से लेकर फेसबुक पर यह जोक काफी प्रचारित किया जा रहा है...अब तो कांग्रेस के भी अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि दिग्वजय सिंह भाभी लाने वाले हैं।
विज्ञापन

थप्पड़ से भी कम मिली सीटें

अरविंद केजरीवाल पर बनाई गई इस पोस्ट में केजरीवाल और मनीष सिसौदिया आपस में कानाफूसी कर रहे हैं। जिसमें केजरीवाल सिसौदिया से कह रहे हैं..यार इतनी तो सीट भी नहीं मिली जितने तूने थप्पड़ पड़वा दिए। चार सीट और छ: थप्पड़ ये तो कोरा जुल्म है।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर केजरीवाल की आरोप लगाने की आदत पर भी लोग चटकारे ले रहे हैं।

केजरीवाल के मिला हुआ होने और जी कहने पर लोग हंसी के फव्वारे छोड़ रहे हैं। इसमें परिणामों से खफा केजरीवाल हाथ उठाकर कह रहे हैं कि देश की जनता मोदी से मिली हुई है जी...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें