वी केयर के मूलमंत्र पर आधारित है जियो की ट्रू-5G सर्विस
"वी केयर" यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का ट्रू-5G इसी मूल मंत्र पर बना है। इसके तहत jio 5G से कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख रूप से फोकस करेगी।
जियो का ट्रू-5G बीटा ट्रायल लांच के मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, "प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही जियो ने देश के लिए सबसे तेज 5G रोल-आउट की योजना तैयार की है। Jio 5G एक ट्रू-5G होगा और हमारा मानना है कि भारत TRUE-5G से कम का हकदार नहीं है। Jio 5G दुनिया का सबसे एडवांस 5G नेटवर्क होगा।
JIO TRUE 5G की 3 बड़ी खासियतें-
स्टैंड-अलोन 5G
यह स्टैंड-अलोन नेटवर्क है यानी इस एडवांस 5G नेटवर्क का 4G नेटवर्क से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि अन्य ऑपरेटर 4G-बेस्ड नेटवर्क लांच करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा जियो के True 5G को मिलेगा। इसमें लो-लेटेंसी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं।
स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण
700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज, 5G स्पेक्ट्रम बैंड का सबसे बड़ा और सबसे उपयुक्त मिश्रण, जो जियो ट्रू-5G को अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले बढ़त दिलाता है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम रखने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। इससे अच्छी इनडोर कवरेज मिलती है। यूरोप, अमेरिका और यूके में इस बैंड को 5G के लिए प्रीमियम बैंड माना जाता है।
कैरियर एग्रीगेशन
कैरियर एग्रीगेशन नाम की एडवांस टेक्नोलॉजी 5G की अलग अलग फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डेटा हाईवे" बनाती है। जो यूजर्स के लिए कवरेज, क्षमता, गुणवत्ता और किफायत का एक शानदार पैकेज है।