फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर समेत 39 संक्रमित

Sat, 03 Apr 2021 03:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

  • बरुआसागर के नवोदय विद्यालय का एक और छात्र मिला पॉजिटिव, अब संक्रमित हुए 10867 
विज्ञापन
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर, बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के छात्र समेत कोरोना वायरस के 39 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10867 पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस भी 272 हो गए हैं। शुक्रवार को झांसी में 6554 सैंपलों की जांच की गई। 

विज्ञापन


इसमें ट्रू नेट से छह, आरटीपीसीआर से 1139 और एंटीजन किट से 5409 नमूने जांचे गए। नमूनों की जांच में 39 संक्रमित मिले। ये लक्ष्मीगेट, बिजौली, सिविल लाइन, सैंयर गेट अंदर, सदर बाजार, गोपाल नीखरा, पंडोरी, खातीबाबा, पोलिया, मऊरानीपुर, रायगंज, पाल कॉलोनी, शक्तिकुंज कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी पारीछा, आदर्श नगर, गोंदू कंपाउंड, सर्व नगर कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर के रहने वाले हैं। अब जिले में एक्टिव केस 272 हो गए हैं। रिकवरी रेट भी घटकर 95.89 प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को 13 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। 

तीन दिन में ही मिले डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज 
झांसी में तीन दिन में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इस दौरान डेढ़ सौ से भी ज्यादा मरीज सामने आए हैं। बुधवार को झांसी में इस साल के सर्वाधिक 56 मरीज, बृहस्पतिवार को 57 और शुक्रवार को 39 केस मिलने के बाद से हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें