गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय जो कार्यक्रम के आयोजक थे उन्हें अदालत से जमानत भी मिल गई है।
जंतर-मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन का आगाज करते वक्त एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आठवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले उत्तम उपाध्याय को गिरफ्तार किया है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय जो कार्यक्रम के आयोजक थे उन्हें अदालत से जमानत भी मिल गई है। उत्तम उपाध्याय आठ अगस्त के दिन जब भड़काऊ नारे लगे थे तो जंतर-मंतर पर मौजूद था।