फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी दिल्ली में क्या कर रहा था?

Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कथित आतंकी समेत तीन आरोपियों को 35 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आतंकी जम्मू-कश्मीर पुलिस की 18वीं बटालियन का सिपाही है।
विज्ञापन


वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एरिया कमांडर के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस ने सिपाही की गिरफ्तारी व आतंकी संबंधों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना दे दी है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी संगठन ड्रग्स को बेचकर फंड जुटा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में पुलिस को सूचना मिली थी कि तमिलनाडु के दो शख्स किसी कश्मीरी व्यक्ति से हेरोइन की खेप लेने निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं मकबरा के पास आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HC ने माना क्रिमिनलों का फ्रेंड है ये पुलिसवाला

इंस्पेक्टर उमेश भरथल, कैलाश सिंह बिष्ट और नीरज कुमार की टीम ने खेप देने आए जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही गांदरबल निवासी खुर्शीद आलम और खेप लेने आए बी. गणेश और एम सेंथिल को गिरफ्तार कर लिया था। सिपाही खुर्शीद आलम ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान में बैठे हिजबुल के एरिया कमांडर फैयाज उर्फ तनवीर उर्फ शमशेर के संपर्क में था।

वही उसे जम्मू कश्मीर में हेरोइन की खेप भिजवाता था। वह इस खेप को दिल्ली भिजवाता था और दक्षिण भारत के कुछ लोग इस खेप को चेन्नई आदि जगहों पर ले जाते थे। यह खेप श्रीलंका व म्यामांर तक जाती थी।

गणेश व सेंथिल ने खुलासा किया है कि वह इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के सदस्य हैं। कुवैत में बैठा अली इस गिरोह का सरगना है। अली के कहने पर गोपी रेजीडेंट मैनेजर के तौर पर दक्षिण भारत में इस गोरखधंधे को संभालता है।

गणेश व सेंथिल करियर का काम करते थे और इसके एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। पुलिस इस गिरोह के कई सदस्यों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन व कोकीन बरामद की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि सिपाही कब से हिजबुल कमांडर के संपर्क था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें