फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tihar Jail: कैदियों के बेवजह घूमने पर पाबंदी, मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन की पहल

Fri, 24 Jun 2022 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के बेवजह घूमने पर जेल प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। जेल में कैदियों पर हमले और मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था की है। 
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद कैदी अब बिना मतलब एक जगह से दूसरी जगह घूम नहीं पाएंगे। जेल प्रशासन ने इस पर पाबंदी लगा दी है। कैदियों को अब अपने सेल से निकालकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गेट पास लेना होगा। 

विज्ञापन


जेल में कैदियों पर हमले और मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था की है।  जेल में अक्सर कैदियों के बीच मारपीट और मादक द्रव्य की तस्करी के मामले सामने आ रहे थे। मामलों की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कैदी बिना किसी रोक टोक के अपने सेल से निकल जाते थे और इधर उधर घूमते रहते थे। इसी दौरान दूसरे कैदियों पर हमला कर देते थे। इसके अलावा घूमने के दौरान ही दूसरे कैदियों को मादक द्रव्य मुहैया करवाते थे। इन मामलों को संज्ञान में आने के बाद जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए कलर कोड गेट पास जारी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें