फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद सीट पर जाट ही होंगे किंगमेकर!

Thu, 06 Mar 2014 06:15 PM IST
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जातिगत समीकरण के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जाट वोटर निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं। क्योंकि इनकी संख्या सबसे ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन


10 अप्रैल को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करीब 14 लाख लोग अपना वोट डालेंगे। जिसमें सर्वाधिक 2.5 लाख वोट जाटों का है। 2009 के लोकसभा चुनाव में 11 लाख वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था, जिसमें जाट मतदाता 1.78 लाख ही थे।

दूसरे नंबर पर गुर्जर बताए गए हैं। 2009 के चुनाव में 1.38 लाख गुर्जर वोट थे, जो 2014 के चुनाव में बढ़कर करीब 2 लाख के पास पहुंच गए हैं।

किस जाति के कितने वोट (लाख में) जाति 2009 2014 जाट 1.78 2.5 गुर्जर 1.38 2 ब्राह्मण 1.27 1.5 पंजाबी 1.23 1.26 बनिया 0.52 0.8 अहीर 0.23 0.5 राजपूत 0.49 ---- एससी 1.77 2.2 बीसी 0.88 1 मुस्लिम 1.14 1.25 अन्य 0.3 0.5
विज्ञापन


नोट: जातिगत आंकड़ों का सरकार की ओर से गजट नोटिफिकेशन नहीं किया जा सका है। ऐसे में अधिकारिक रूप से आंकड़ा उपलब्ध कराने में अधिकारी असमर्थता जता रहे हैं। हमने यह आंकड़े राजनीतिक दलों से लिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें