फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनियों को पसंद नहीं आईएमटी मानेसर का आईटी पार्क

Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गुड़गांव
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल हब का गौरव हासिल करने वाला आईएमटी मानेसर आईटी-बीपीओ कंपनियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईएमटी के सेक्टर-8 में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) द्वारा स्थापित आईटी पार्क खाली पड़ा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस पार्क को काफी समय बीतने के बाद भी आईटी-बीपीओ कंपनियों का इंतजार है।
विज्ञापन


साइबर सिटी की गिनती देश बड़े आईटी-बीपीओ हब के तौर पर होती है। यह कंपनियां एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड, डीएलएफ क्षेत्र, उद्योग विहार और सोहना रोड पर काफी हैं। मगर आईएमटी मानेसर तो इनकी संख्या ठीक से इकाई अंकों में भी नहीं है। एचएसआईआईडीसी ने आईटी कंपनियों को आईएमटी मानेसर तक लाने के लिए यहां के सेक्टर-8 के करीब 140 एकड़ में आईटी पार्क स्थापित किया था। कई साल बीतने के बाद भी यहां कंपनियां नहीं आ रही हैं। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी का कहना है कि आईएमटी का आईटी पार्क बिल्कुल खाली पड़ा है। यहां आईटी कंपनी के नाम पर सिर्फ एचसीएल की ही मौजूदगी दिखती थी। वह भी यहां काफी थोड़े पैमाने पर यहां काम कर रही है।

आईटी विशेषकों का कहना है कि आईएमटी मानेसर में सबसे बड़ी समस्या कनेक्टिविटी की है। दिल्ली-एनसीआर के शहरों यहां आना-जाना काफी मुश्किलों भरा है। रोजाना यहां भारी जाम लगता है। इस कारण यहां आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है। अगर यहां की कनेक्टिविटी सुचारू हो जाए तो आईटी-बीपीओ कंपनियां तेजी से वहां आने लगेंगी। हर्वा बीपीओ के सीईओ अजय चतुर्वेदी का कहना है जाम और खेड़कीदौला टोल प्लाजा के कारण आईएमटी मानेसर लोगों के लिए काफी दूर हो गया है। आईटी-बीपीओ में काम करने वाले व्हाइट कॉलर स्टॉफ (दक्ष कर्मचारी) यहां नहीं आना चाहते। ऐसे में कंपनियां आईटी पार्क में आने का साहस नहीं जुटा पा रही हैं। इस समय आईटी कर्मियों का एनसीआर में सबसे पसंदीदा स्थान नोएडा है। वह मानेसर की बजाय नोएडा को जाना बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन


इन उपायों से आईटी पार्क में आ सकती है रौनक
हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि आईएमटी मानेसर के आईटी पार्क में  रौनक आ सकती है। मगर इसके लिए सरकार को कुछ उपाय करने होंगे। सबसे पहले वहां तक मेट्रो का विस्तार होना चाहिए। जिससे दिल्ली-एनसीआर के शहरों से लोग सीधे वहां बिना किसी बांधा के पहुंचे। दूसरा खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटवा दिया जाए। तीसरा मानेसर में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें