फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: द्वारका में होगा आईएसबीटी का निर्माण, मेट्रो, बस और एयरपोर्ट से होगी सीधी कनेक्टिविटी

Tue, 15 Mar 2022 02:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 एकड़ में प्रस्तावित आईएसबीटी का निर्माण पूरा होने से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित दूसरे राज्यों से बसों में दिल्ली पहुंचने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली में रहने वालों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर-22 में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) के निर्माण की दिशा में जल्द पहल होगी। आईएसबीटी के निर्माण से एयरपोर्ट, मेट्रो और बस की सीधी कनेक्टिविटी होगी। इसके नजदीक अत्याधुनिक कंवेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाना है जबकि सेक्टर-21 और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लाखों यात्रियों को सफर का मौका मिल सकेगा। 

विज्ञापन


27 एकड़ में प्रस्तावित आईएसबीटी का निर्माण पूरा होने से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित दूसरे राज्यों से बसों में दिल्ली पहुंचने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दो-ढाई साल में इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया नहीं हुई है। 

फिलहाल दिल्ली में कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार आईएसबीटी से दूसरे राज्यों के लिए बसें आती जाती हैं। पूर्वी, दक्षिणी और उत्तर दिल्ली के यात्रियों के लिए फिलहाल तीनों आईएसबीटी पर बसों में यात्रा करने की सुविधा है। पश्चिमी दिल्ली में यह सुविधा न होने की वजह से रोजाना 1.5 लाख से अधिक यात्री अलग अलग आईएसबीटी से दूसरे राज्यों में जाते हैं। माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में सौ बसें संचालित की जा सकती है। 
विज्ञापन


आईएसबीटी का निर्माण दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीआईडीसी) की ओर से किया जाएगा। द्वारका में 27 एकड़ में प्रस्तावित आईएसबीटी के निर्माण से पश्चिमी दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब वाहनों का न तो जाम लगेगा और न ही दूसरे राज्यों के शहरों में आने जाने में दिक्कत होगी। इसके निर्माण से कश्मीरी गेट से चलने वाली बसें भी द्वारका से जाएंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसकी शुरुआत करीब चार साल शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। अब दोबारा नए सिरे से टेंडर जल्द निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें