एम्स ने क्यों बंद की ओपीडी
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके शर्मा ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार आपातकालीन और अर्ध आपातकालीन मरीजों को पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और जनरल निजी वार्ड को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अगले दो सप्ताह तक ये सेवाएं बंद रहेंगी।
कोविड-19 संक्रमण पर काम कर रहे मैक्स अस्पताल के डा. अश्विन चौबे ने कहा कि कोविड-19 का वायरस लगातार म्यूटेट कर रहा है। उसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। इसलिए जब तक कोई कारगर वैक्सीन न आ जाए, तब तक सावधान रहने की आवश्यकता है। डा. चौबे का कहना है कि वैक्सीन के आने के कुछ समय बाद तक इसी तरह की स्थितियां बनी रहेंगी।
इस बारे में आईआईटी एलुमिनाई काउंसिल के चेयरमैन और कोविड-19 संक्रमण पर रिसर्च में सक्रिय रवि शर्मा का कहना है कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने में कोई ढील नहीं देनी चाहिए।
अभी जो वैक्सीन आने की चर्चा है, उसकी असर को लेकर तस्वीर बहुत साफ नहीं है। रवि शर्मा का कहना है कि इधर कुछ दिनों से दिल्ली, एनसीआर के लोग संक्रमण से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में तमाम बड़े लोग इसका शिकार हो गए। इसलिए जनता को जागरुकता, सावधानी नहीं छोड़नी चाहिए।