फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की काउंसलिंग 23 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की काउंसलिंग 24 जून को होगी
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी प्रोग्राम की काउंसलिंग 23 जून और एमएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी प्रोग्राम की काउंसलिंग 24 जून को द्वारका कैंपस में होगी। इसी दिन इन दोनों प्रोग्राम के लिए आयोजित सीईटी के सभी उत्तीर्ण आवेदकों के दाखिले से संबद्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद सीईटी की रैंक एवं श्रेणी के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों प्रोग्राम की काउंसलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 96,000 रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट लेकर जाना है। इसके अलावा चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी रैंक कार्ड, सीईटी एडमिट कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आना है। दोनों प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग में उपलब्ध है। दोनों प्रोग्राम में कुल 60-60 सीटें हैं। काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें