फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू : एमएससी पाठ्यक्रम में दाखिले की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी कम्प्यूटेशनल और इंटीग्रेटिव साइंसेज पाठ्यक्रम में कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी कम्प्यूटेशनल और इंटीग्रेटिव साइंसेज पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए 26 जून तक ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में 27 और 28 जून को त्रुटियां सुधार सकेंगे। दाखिले के लिए गेट-बी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे। गेट बी स्कोर के आधार पर विभिन्न श्रेणी में मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची सात जुलाई को जारी होगी और नौ जुलाई तक दाखिले के लिए सीट को ब्लॉक कर सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी होगी। इसके लिए सीट ब्लॉक और फीस का भुगतान 17 जुलाई तक होगा। तीसरी सूची 23 जुलाई को जारी होगी और 25 जुलाई तक दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे और सत्यापन 30 जुलाई तक होगा। वहीं, अंतिम मेरिट सूची छह अगस्त को जारी की जाएगी। इसके तहत दाखिला आठ अगस्त तक होगा और दस्तावेजों का सत्यापन 11 अगस्त तक किया जाएगा। दाखिले के लिए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 30 सीट और एमएससी कम्प्यूटेशनल और इंटीग्रेटिव साइंसेज में 15 सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें