फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजली के खंभों पर इंटरनेट संचालकों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभों पर नेट की तारों के मकड़जाल से बिजली विभाग अनजान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। बिजली निगम की अनदेखी के चलते शहर में अधिकांश बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों के इंटर नेट सेवा उपलब्ध कराने वाले संचालकों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। संचालकों ने उपभोक्ताओं को इंटर नेट कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए बिजली की तारों पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमाया हुआ है। शहर में ऐसी कोई भी कालोनी,गली,बाजार या मोहल्ला नहीं है, जहां बिजली के खंभों पर नेट की तारोंं के गुच्छे ना लटके हों। कई बार तो नेट की तारें बंदरों के झूलने के कारण नीचे लटक जाती हैं, जो दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन जाती हैं। उधर बिजली निगम के अधिकारी हैं कि इस मामले में सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। आरडब्ल्यूए बल्लभकुंज द्वारा इस मामले को कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है। संस्था द्वारा मामले की शिकायत तत्कालीन एसडीएम से की गई लेकिन शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। संस्था के अध्यक्ष रमनलाल पंखीया ने बताया कि शहर में जगह जगह वाई फाई कंपनियों के संचालकों ने आमजन को नेट की सुविधा देने के लिए डोर टू डोर कनेक्शन लगाए हुए हैं।संचालकों द्वारा किसी भी स्थान पर अपना खंभा आदि नहीं लगाया गया है, बल्कि जगह जगह लगे बिजली के खंभों पर ही अपना कब्जा जमाया हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी:
किसी भी इंटरनेट संचालक को बिजली के खंभों पर इंटरनेट की तारेें लगाने की अनुमति नहीं हैं। निगम द्वारा इस प्रकार बिजली के खंबों पर लगीं इंटरनेट की तारों को समय समय पर हटाया जाता है। कोई संचालक बिजली निगम के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनिल सोलंकी,कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें