पलवल। जिले में रविवार को पोलियो रविवार अभियान के तहत पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जिलेभर में 889 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के करीब 1 लाख 52 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। संवाद