दिल्ली पुलिस को आशंका है कि आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक समारोह में भगदड़ व अफरातफरी हो सकती है। इसकी वजह ये है कि समारोह में काफी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने इन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय से संपर्क साधा था।
खुफिया विभाग ने भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर भगदड़ व अफरा-तफरी की आशंका जताई है। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक का कहना है कि ट्रैफिक को संभालने के लिए आयोजकों की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
यमुना खादर क्षेत्र में 11 से 13 मार्च तक आयोजित हो रहे इस महोत्सव का आयोजन श्री श्री रविशंकर का आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के एक दल ने मार्च महीने के पहले सप्ताह में आयोजन स्थल का मुआयना किया था।