फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
97.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, अब तक 1.29 लाख प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) नियमित निगरानी और दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं। वर्तमान चरण में इन प्रपत्रों का मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटलीकरण अभियान की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत सभी 655 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले के 6 लाख 59 हजार 697 मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से अब तक 6 लाख 41 हजार 348 प्रपत्रों का वितरण हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का 97.22 प्रतिशत है। उपायुक्त के अनुसार अब तक 1 लाख 29 हजार 57 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है, जबकि 5 लाख 29 हजार 68 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण अभी शेष है। इसके अलावा 1 लाख 28 हजार 189 गणना प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। उन्होंने सभी ईआरओ, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), सुपरवाइजरों और बीएलओ को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों को बिना विलंब एप पर अपलोड कर डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें