फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नूंह ओल्ड बस स्टैंड से स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
शहर के ओल्ड बस स्टैंड से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सलीम खान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड पहुंचे। इनमें से एक युवक मौके पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि उसके दोनों साथी दूसरी बाइक पर वहां से निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें