गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एक मरीज के खाने में कीड़ा निकलने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। किचन में खाना पकने के दौरान जांच-पड़ताल के लिए अस्पताल की ओर से एक डायटीशियन की नियुक्ति की गई है।
जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि रविवार को जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती निकिता नाम की एक मरीज को अस्पताल के किचन से खाना दिया गया था। निकिता की मां राजकुमारी शर्मा ने सब्जी में कीड़ा निकलने की शिकायत की थी।
मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट तीन से पांच दिनों में आ जाएगी। इसके बाद दोषी अस्पताल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।