फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम समेत आप नेताओं ने की उरी हमले की निंदा, पीएम मोदी पर कसा तंज

Mon, 19 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
uri - फोटो : PTI
विज्ञापन
आम आदमी आदमी (आप) ने उरी आतंकी हमले की निंदा की है। सैनिकों से सहानुभूति जाहिर करते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की लचर नीति पर हमला बोला है। पार्टी का मानना है कि भारत को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उरी हमले पर ज्यादा आक्रामक नहीं दिखे। 
विज्ञापन


शहीद सैनिकों के परिजनों से सहानुभूति जाहिर करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत ऐसे हमलों से नहीं डरेगा। उरी में कायरतापूर्ण हमला निंदनीय है, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। उरी हमले में शहीद होने वालों के परिवारों के प्रति तहेदिल से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह संकट की घड़ी है। अभी का बेहतरीन समाधान सेना के पास है। लेकिन, डिप्लोमेसी की खतरनाक असफलता की जिम्मेदारी किसी को लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

'क्या इतने सारे सैनिकों की शहादत के लिए कोई जिम्मेदारी तय होगी?'

uri - फोटो : PTI
देश के रक्षा मंत्री, रक्षा सलाहकार, पीएमओ व तमाम खुफिया तंत्र जिस तरह विपक्षी राज्य सरकारों को कमजोर करने में लगाए गए हैं, उसकी समीक्षा हो। 

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि निंदा, कड़ी निंदा, कड़े से कड़े शब्दों में निंदा, निंदनीय निंदा, यह एनडीए सरकार है या नी-एनडीए सरकार। 

देश साथ है। कुछ करके दिखाओ, क्या इस हमले और इतने सारे सैनिकों की शहादत के लिए कोई जिम्मेदारी तय होगी? उन्होंने सवाल किया कि क्या, बयान बहादुर रक्षा मंत्री अभी भी कुर्सी से चिपके रहेंगे? 

दूसरी तरफ वरिष्ठ आप नेता डॉ. कुमार विश्वास ने भी प्रधानमंत्री की पाक यात्रा पर निशाना साधते हुये लिखा कि बस भाषण में जोर दिखाना स्वाभिमान नहीं होता। केक सने हाथों से शत्रु का संहार नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें