फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने ली केजरीवाल की चुटकी कहा- पीएम मोदी की बुराई से बढ़ गई थी उनकी जुबान

Sun, 18 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kejriwal's tongue had to be trimmed as he spoke against PM Modi: Manohar Parrikar - फोटो : demo
विज्ञापन
पिछले दिनों गले की सर्जरी करवाने बेंगलुरु गए अरविंद केजरीवाल के जुबान की भी सर्जरी हुई ज‌िस पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने चुटकी ली है। गोवा पहुंचे पर्रिकर ने कहा- 'केजरीवाल की जीभ की सर्जरी इसल‌िए करनी पड़ी क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी की बुराई करते-करते वो काफी लंबी हो गई थी।'
विज्ञापन


शनिवार को गोवा पहुंचे पर्रिकर ने कहा कि, 'केजरीवाल दिल्ली में मोदी के खिलाफ बोलते हैं और यहां गोवा में वो मेरे खिलाफ बोलते हैं। यही वजह है कि उनकी जीभ बढ़ गई थी, इसलिए उसकी काट-छांट करनी पड़ी।'

बता दें कि मंगलवार को बेंगलुरु में केजरीवाल की सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों के कहा था कि उनकी जुबान कुछ लंबी थी, जिससे उन्हें खांसी बनी हुई थी। सर्जरी को लेकर सोशल मीडिया में भी पिछले दिनों केजरी का काफी मजाक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल 40 साल से खांसी से परेशान हैं

केजरीवाल
दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया के हालात पर पर्रिकर ने केजरीवाल और डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पर दिल्‍ली को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा, 'सिसोदिया फिनलैंड दौरे पर हैं। उनके मंत्री ने गोवा में मोहल्‍ला क्लीनिक बनाने का सुझाव दिया, जबकि दिल्‍ली में करीब 40 लोग डेंगू-चिकनगुनिया से मर चुके हैं।'

बता दें क‌ि केजरीवाल 40 साल से खांसी से परेशान हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उनकी जीभ मुंह के लिहाज से कुछ लंबी थी। इसे सर्जरी के जरिए छोटा किया गया।

केजरीवाल को गले की भी कुछ दिक्कतें थीं। ऑपरेशन के बाद अब कुछ दिनों तक केजरीवाल बोल नहीं सकेंगे। केजरीवाल 40 साल से खांसी से परेशान रहे हैं। पिछले साल भी नेचुरोपैथी के लिए उन्हें 12 दिन बेंगलुरु में रहना पड़ा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलर्जी या किसी और वजह से जब केजरीवाल की नाक बंद होती, तब मुंह से सांस लेने की वजह से धीरे-धीरे थूक उनके एयर पैसेज में जमा हो जाता था और कफ बन जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें