फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही लूट की घटनाएं, तीन जगह फिर चोरी

Wed, 28 Oct 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग तीन जगह पर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घरों से लाखों के आभूषण, कीमती सामना और नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर-40 निवासी हरप्रीत सिंह परिवार समेत ए ब्लॉक में रहते हैं। कारोबारी हरप्रीत की पत्नी टीचर हैं। सोमवार को दोनों अपने अपने काम पर चले गए थे। स्कूल से जैसे ही उनकी पत्नी लौटी तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है। अंदर से बदमाश लाखों रुपये के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। हरप्रीत की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, सुबोध खरे के घर में 21 अक्तूूबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सुबोध के घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर-24 पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सेक्टर-7 की एक कंपनी से बदमाश लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश चोरी कर ले गए। सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि अमित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छिजारसी में रहने वाले तुलसी के घर भी चोरी हो गई। चोर उनके घर से भी नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। उनका आरोप है कि घटना के 12 दिनों बाद भी पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें