फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की राहः जिगोलो क्लब ज्वाइन कराने के नाम पर युवक से ठगी

Thu, 22 Oct 2020 02:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में जिगोलो क्लब:
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक युवक को जिगोलो क्लब ज्वाइन कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर पीड़ित ने दिए गए लिंक पर क्लिक किया और आरोपियों के जाल में फंस गया। क्लब ज्वाइन करने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ तो आरोपियों ने उसे ब्लाक कर दिया। पीड़ित ने ई-मेल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। जनकपुरी थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मंगलवार को ठगी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित समीर (35) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जनकपुरी इलाके में रहता है। जनवरी में उसने मोबाइल पर यू-ट्यूब वीडियो का लिंक देखा था। लिंक को क्लिक किया तो वहां जिगोलो क्लब ज्वाइन कर मौज-मस्ती और पैसे कमाने की बात बताई गई थी। दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वहां विकास नामक एक युवक ने फोन उठाया और उसे बताया गया कि 2500 रुपये में वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस देने के बाद वह क्लब का सदस्य बन सकता है। 

समीर ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। 27 फरवरी 2020 को ई-मेल और मैसेज आया जिसमें उसे क्लब का सदस्य बनने की बात बताई गई थी। इस बीच दोपहर के समय विकास का उसके पास कॉल आया। उसने बताया कि जनकपुरी के एक होटल में उसके लिए एक ग्राहक का इंतजाम कर दिया गया है। समीर को वहां पहुंचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इस बीच वहां पहुंचने पर दोबारा विकास ने कॉल कर कहा कि ग्राहक हाई-फाई है और होटल में एंट्री के लिए उसे लाइसेंस की जरूरत होगी। लाइसेंस दिलवाने की बात कर आरोपियों ने उससे 4552 रुपये दोबारा ले लिए। इसके बाद एक महिला का फोन नंबर दिया गया। 

महिला को समीर ने कॉल किया तो उसने बताया कि वह 15 मिनट में होटल आ रही है तब तक वह आपत्तिजनक वस्तु का इंतजाम कर ले। समीर ने आसपास के मेडिकल स्टोर पर उसकी तलाश की। वस्तु न मिलने पर उसने विकास को कॉल किया। विकास ने पटेल नगर से उस वस्तु का इंतजाम कराने की बात कर उससे करीब 7790 रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

इसके बाद समीर को ठगी का अहसास हुआ तो उसने विकास को फोन कर ऐतराज जताया। आरोप है कि विकास उस पर चिल्लाने लगा और क्लब से निकालने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर पर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें