फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में दिल्ली से घर आना हुआ आसान, जानिए इन पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी

Thu, 22 Oct 2020 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन: भारतीय रेल। (फाइल फोटो) - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों को देखते हुए दो पूजा स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई है। जिसमें 04408/04407 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट व 04412/04411 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल शमिल हैं। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

  • 04408 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी।
  • 04407 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.00 छूटेगी।
  • 04412 दिल्ली-सहरसा द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 25 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दिल्ली से रात 11 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 11.35 बजे पहुंचेगी।
  • 04411 सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट 22 अक्तूबर से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को सहरसा से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 6.25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें