फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को तेजाब पिलाने के मामले में स्कूल प्रबंधन को देना होगा 48 घंटे में जवाब

Fri, 09 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
विज्ञापन
कालकाजी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की 10वीं की छात्रा ने छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी द्वारा जबरदस्ती तेजाब पिलाने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने स्कूल प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी थी, लेकिन शिक्षिका ने कोई मदद नहीं की थी। अब स्कूल प्रबंधन को 48 घंटे में जवाब देना होगा। यदि जवाब नहीं दिया तो नियम के तहत कार्रवाई होगी। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, पीड़ित बच्ची सफदरजंग अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है। पीड़ित की मां ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को इस मामले में शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिकायत पर क्यों नहीं की कार्रवाई'

स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
हालांकि, स्कूल प्रबंधन मदद करता तो शायद बच्ची की यह हालत नहीं होती। आयोग ने पूछा है कि बच्ची की उम्र 16 साल है, ऐसे में शिकायत के बाद क्या स्कूल प्रबंधन ने पॉक्सो के तहत नाबालिग के मामलों में जांच करनी वाली पुलिस से मदद मांगी थी। 

यदि हां तो उसकी विस्तार से रिपोर्ट के साथ शिकायत की कॉपी भी उपलब्ध करवाई जाए। यदि पुलिस को शिकायत दी थी तो उस डेट के साथ समय भी चिह्नित किया जाए। 

बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर ही सर्वोदय कन्या विद्यालय स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस भेजा गया है। उनसे 48 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। - स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें