एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार मीणा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चार्जशीट का जवाब देते हुए पत्र लिखा है। इसमें मीणा मे कहा है कि उनके खिलाफ गलत तरीके से आरोप लगाए गए हैं।
एसीबी चीफ ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है। मुकेश कुमार मीणा ने लिखा है कि वे केंद्र सरकार के अंडर काम करते हैं। ऐसे में केजरीवाल उनके खिलाफ आंतरिक चार्जशीट तैयार करने वाले कौन होते हैं?
मीणा के मुताबिक उनकी खिलाफ सीएम की चार्जशीट असवैंधानिक और पूरी तरह गलत है। पत्र में लिखा है कि केजरीवाल ने केजरीवाल ने कानूनों का गलत इस्तमाल किया है।
केजरीवाल ने लगाए थे मीणा पर आरोप
अगर उन्होंने आरोपों को वापस नहीं लिया तो मीणा कानूनी कार्यवाही करेंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने मुकेश मीणा को कई मामलों को लेकर चार्जशीट जारी की थी।
इसमें मीणा से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था और जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ जांच करने की बात भी कही गई थी। केजरीवाल ने मीणा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने मीणा पर अपने अधीनस्थों के साथ खराब बर्ताव करने का भी आरोप लगाया गया था। इसके अलावा केस डायरी अपने पास रखने, हेल्पलाइन 1031 बंद कर नई हेल्पलाइन शुरू करने और दिल्ली सरकार की अनुमति के बिना एफआईआर दर्ज करने के भी आरोप लगाए गए थे।
बस्सी ने दिया सीएम को जवाब
वहीं दूसरी और हाल ही में हुए नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप के बाद दिल्ली पुलिस पर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपो का दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी ने जवाब दिया है।
बस्सी ने कहा कि हम अपनी चिंता खुद कर लेंगे, केजरीवाल को अपनी चिंता करनी चाहिए। बस्सी के मुताबिक दिल्ली सीएम के पास भी काफी समस्याएं हैं। 6 मंत्री होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार रोकना मुश्किल हो गया है।
बस्सी ने कहा कि वे एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रहे हैं। अगर कोई भी पुलिस के खिलाफ ऑडियो या वीडियो देता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।