जामा मस्जिद के अमरीना गेस्ट हाउस में महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी महिला को हत्या करने की नीयत से गेस्ट हाउस में नहीं लाया था।
किसी वजह से गुस्से में उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी महिला को हत्या करने के इरादे से लेकर आता, तो अपनी असली आईडी गेस्ट हाउस में जमा नहीं कराता।
हालांकि हत्या के सही कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।