फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रही अरावली में अवैध खनन की दुकान

Tue, 29 Sep 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली क्षेत्र में पत्थरों की अवैध खुदाई धड़ल्ले से हो रही है। सेव अरावली संस्था के सदस्य कैलाश बिधूड़ी व हरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत अब सीएम विंडो पर की है और अरावली को बचाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अनखीर गांव में 61, कीला नंबर 8, 9, 13, 14 गैर मुमकिन पहाड़ का रकबा है। यह पंजाब वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत  रिजर्व रकबा है।

वन संरक्षण के इस क्षेत्र में अवैध खनन, पेड़ काटना एवं अन्य कोई भी गतिविधि करना गंभीर अपराध है। शिकायत में कहा है कि उक्त रकबा पर कुछ खनन माफिया गलत तरीके से अवैध खनन करके पत्थर निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में पेड़ो की कटाई कर पर्यावरण व अरावली वन को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने खनन माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें