फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएल पाइप लाइन फटी, शिकायत के 1 घंटे तक निकलती रही गैस

Sat, 18 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आईजीएल की पाइपलाइन फटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर - 61 में डी ब्लॉक के सामने सर्विस लेन के निर्माण के दौरान शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पाइप लाइन फट गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक गैस का निकलती रही। जिससे सेक्टर के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


गैस के प्रेशर को देखते हुए यहां रहने वाले लोग घरों से निकल दूसरे ब्लॉक में चले गए। स्थानीय निवासियों का का कहना है कि इस रोड से बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर- 61 में सर्विस लेन बनाई जा रही है। शुक्रवार को निर्माण के दौरान सुबह 10 बजे आईजीएल की पाइप फट गई। डी- ब्लॉक में रहने वाले लोगों नेे फोन करके पुलिस और आईजीएल कंपनी को इसकी जानकारी दी। उसके बाद भी एक घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘खुदाई के दौरान बरती गई लापरवाही’

- फोटो : file
​आरोप है कि शिकायत के करीब 2 घंटे बाद कंपनी के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद  पाइप लाइन को जोड़ने का काम शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे पाइप लाइन को दोबारा से जोड़ा गया।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां से बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं। शिकायत के बाद भी कोई भी टाइम पर नहीं पहुंचा। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। आईजीएल के मैनेजर कमलेश कुमार ने बताया कि गैस का प्रेशर बहुत ज्यादा है।

इसलिए कंट्रोल करने में बहुत समय लग गया। खुदाई के दौरान लापरवाही बरती गई है। आईजीएल पाइप लाइन का बोर्ड भी लगा हुआ था। यहां तक की कर्मचारियों ने आईजीएल लाइन के ऊपर लगे नेट को भी निकला कर फेंक दिया था। जिस वजह से ये हादसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें