टर्मिनल-1 पर मौजूद एक दूसरे यात्री का कहना है, 'मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट थी। उन्हें पता चला कि यहां ऊपर का ढांचा ढह गया है। कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारी अब हमें जाने के लिए कह रहे हैं।
एयरलाइन कंपनियों ने कही ये बात
स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि भारी बारिश के कारण स्पाइसजेट की उड़ानें निलंबित दी गई हैं क्योंकि दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 से परिचालन आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं इंडिगो की ओर कहा गया है कि टर्मिनल-1 पर हुए हादसे की वजह से इंडिगो का संचालन प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से दिल्ली में उड़ानें रद्द कर दी गईं क्योंकि यात्री टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।
टर्मिनल के अंदर पहले से ही मौजूद पैसेंजर यात्रा कर सकेंगे, लेकिन बाद की उड़ानों में उन्हें विकल्प पेशकश किया जाएगा। ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति देखकर ही निकलें।
डीजीसीए ने यात्रियों के हित में कही ये बात
डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों का विकल्प दें या नियमों के तहत पूर्ण रिफंड प्रदान करें।