श्री गंगानगर से हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस से सफर करना चाहते हैं तो स्टेशन निर्धारित समय से करीब दस मिनट पहले पहुंचे। कहीं ऐसा न हो कि ट्रेन छूट जाए। क्योंकि गतिमान एक्सप्रेस के परिचालन में कोई बाधा न आए इसलिए यह गाड़ी को इन दिनों समय से पहले स्टेशनों पर पहुंच रही है।
शनिवार को पलवल स्टेशन पर ये ट्रेन करीब 25 मिनट पहले पहुंच गई थी। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर-6 पर रोका गया और गतिमान व गोल्डन टैंपल निकालने के बाद इसे आगे रवाना किया गया।
तूफान एक्सप्रेस को पलवल तक गोल्डन टैंपल से आगे चलाया जा रहा है और गोल्डन को बल्लभगढ़ व असावटी में रोका जाता है। कवरअप टाइम अधिक होने के दोनों एक्सप्रेस ट्रेन मथुरा पहुंचने तक राइट टाइम हो जाती है।
ज्ञात हो कि आगरा जाते समय गतिमान एक्सप्रेस के रास्ते में 3 ट्रेन पड़ती है। गोल्डन टैंपल, तूफान एक्सप्रेस और आगरा पैसेंजर पहले दिन तो गतिमान के कारण ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया था।
गतिमान से पहले तूफान एक्सप्रेस को बल्लभगढ़ व असावटी में रोककर गोल्डन टैंपल को आगे निकाला जाता था। क्योंकि गोल्डन टैंपल पलवल से तूफान से पहले पास होती है। लेकिन अब तूफान एक्सप्रेस को बल्लभगढ़ व असावटी न रोककर पलवल तक आगे निकाला जा रहा है।
जिससे ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पहले 8:30 बजे पलवल पहुंचे जाती है। जबकि इसका पलवल पहुंचने का समय सुबह 8:54 बजे है। गोल्डन टैंपल को असावटी व बल्लभगढ़ में रोककर गतिमान को निकाला जाता है। फिर गोल्डन टैंपल गतिमान के पीछे-पीछे रहती है। मथुरा पहुंचने तक दोनों ही ट्रेन राइट टाइम हो जाती है।