फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे पूरे नहीं किए तो बिल्डर पर रिपोर्ट

Wed, 04 Jun 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के रेजीडेंट्स ने सोमवार रात बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रेजीडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर पिछले कई माह से सोसायटी की कमियों को पूरा करने का वादा कर रहा है मगर कोई भी काम नहीं कर रहा है। न तो दीवारों
विज्ञापन
में सफेदी हुई है न ही पार्किंग आदि का काम पूरा कराया गया है।

गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी में कुल 278 फ्लैट हैं। बिजली जाने से बैकअप नहीं मिलने से परेशान सभी रेजीडेंट्स इकट्ठा होकर सोमवार देर रात थाने पहुंच गए। आरोप है कि रेजीडेंट्स तीन दिनों से बिजली, पानी, लिफ्ट की समस्या से परेशान हैं। इंटरकाम भी काम नहीं कर रहा है।

सोसायटी के मेंटेनेंस बिल्डर के पास हैं। 30 मई को सोसायटी की लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इसमें कुछ लोग फंस गए। जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला गया। लिफ्ट के रखरखाव के लिए रखा कर्मचारी गायब होने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


कुछ माह पहले रेजीडेंट्स ने आठ दिन तक बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस के सामने उसने सभी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।

ईस्टर्न हाईट्स में पार्किंग की जरूरत बना रहे फ्लैट
न्यायखंड तीन स्थित ईस्टर्न हाईट्स सोसायटी के रेजीडेंट्स की समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही। पिछले पांच वर्ष से रेजीडेंट्स पार्किंग के लिए जूझ रहे हैं। आरोप है कि पैसे जमा करने के बाद भी बिल्डर ने 325 फ्लैट्स के लिए पार्किंग नहीं बनाई। ऐसे में लोगों को मजबूरी में घर के बाहर ही वाहन पार्क करना पड़ता है।

आरडब्ल्यूए ने बिल्डर से कई बार बात की लेकिन समस्या नहीं सुधरी। घर खरीदने से पहले बिल्डर ने पार्किंग के साथ ही सोसायटी में सुविधाएं देने की बात कही थी। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। सोसायटी में एक और ब्लाक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें करीब 64 फ्लैट बन रहे हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो जाएगी। रेजीडेंट्स का कहना है कि बाहर गाड़ी खड़ी करने पर चोरी का खतरा रेजीडेंट्स दीप पांडेय ने बताया कि सोसायटी मकनपुर और न्यायखंड से सटी हुई है। ऐसे में चोरी का खतरा बना रहता है। बना रहता है। बिल्डर प्रभजीत सिंह का कहना है कि रेजीडेंट्स से जो भी वादा किया गया था, पूरा किया गया है। पार्किंग भी दी गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें