तिलक नगर छेड़छाड़ के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी लड़के ने डीयू की छात्रा जसलीन पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने कहा है कि जसलीन आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है और खुद को फेमस करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ छेडखानी करने के मामले में आरोपी ने जमानत मिलने के बाद ये भी कहा कि, "अगर मैं नहीं होता तो कोई और होता, उसे (जसलीन कौर) तो बस फेमस होना था।"
आरोपी सरबजीत का ये भी आरोप है कि जसलीन डीयू इलेक्शन लड़ना चाहती थी जिस वजह खुद को पॉपुलर करने के लिए उसने इस तरह के स्टंट का इस्तेमाल किया।
फिलहाल सोशल मीडिया पर भी जसलीन कौर टॉप ट्रेंड में है और वहां भी लोग इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि जसलीन आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई है, और उसने राजनीतिक फायदे के लिए ये सब किया है।