गुजरात में आरक्षण की मांग कर रहे पाटीदार समुदाय के आदोंलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल मीडिया में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पटेल #hardikpatel से ट्रेंड कर रहे हैं।
हार्दिक के आंदोलन और उनकी मांग पर ट्विटर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इन यूजर्स में एक धड़ा उन लोगों का भी है जो हार्दिक पटेल के केजरीवाल क्नेक्शन पर ज्यादा सक्रिय हैं।
इन यूजर्स की मानें तो ये पूरा आंदोलन और स्वयं हार्दिक पटेल, अरविंद केजरीवाल से प्रेरित हैं। जिसमें भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों का भी हाथ है। एक यूजर ने एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें हार्दिक पटेल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आ रहे हैं।