फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ-बहू का रिश्ता कलंकित: 29 जून को जो हुआ उसके बाद से डर गई विवाहिता, पत्नी की आपबीती सुन पति भी रह गया सन्न

Sun, 17 Sep 2023 10:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह लगातार ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 29 जून को यहां विवाहिता के साथ जो हुआ उसके बाद से वह बुरी तरह डर गई। उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अब हिम्मत जुटाकर उसने मामले की शिकायत अपने पति से की। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद विवाहिता के साथ मारपीट, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है मामला
नशीला पदार्थ खिलाकर 19 वर्षीय एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता के जेठ ने दावत के बहाने उसे अपने घर बुलाया। बाद में वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। 29 जून को हुई वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई। बाद में किसी तरह उसने मामले की जानकारी पति को दी।

पुलिस के मुताबिक, 19 साल की विवाहिता परिवार के साथ इंद्रलोक इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। आरोप है कि 25 जून 2023 को दया बस्ती, रेलवे कालोनी में रहने वाले इसके जेठ ने विवाहिता व इसके पति को दावत पर बुलाया। 29 की रात को दोनों दावत में पहुंचे। इस बीच विवाहिता का पति किसी काम से बाहर चला गया। 
विज्ञापन

महिला के जेठ ने उसे बातचीत के दौरान खाने के लिए रस मलाई दी। उसे खाते ही पीड़िता को नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वारदात के दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। घटना के बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह लगातार ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें