फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टूटने पर धीरजेस ने खोया धीरज: पत्थर से पत्नी के सिर के कई टुकड़े किए, संध्या पर शक करता था पति

Fri, 08 Jul 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संध्या कहने लगी कि तुम छोटी-छोटी बातों पर मेरे घर वालों को फोन कर देते हो। इस पर संध्या ने धीरजेश का मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
हत्यारोपी धीरजेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लोग मामूली-मामूली बातों पर आपा खो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल दहला देने वाला बदरपुर में सामने आया है। मात्र मोबाइल तोड़ने पर पति ने पत्नी के सिर को पत्थर से कुचल दिया। उसने पत्नी के सिर पर पत्थर से 10 से ज्यादा वार किए थे। पत्नी के सिर के कई टुकड़े हो गए थे। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पत्नी ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से कुशी नगर, यूपी निवासी धीरजेश श्रीवास्तव (29) पत्नी के संध्या श्रीवास्तव के साथ गली नंबर-2, बुद्ध बिहार बदरपुर में किराए पर रहता था। वह एक महीने पहले ही किराए पर रहने आया था। धीरजेश फरीदाबाद स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। वह पत्नी पर संदेह करता था। इस कारण पति-पत्नी दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों की नौ वर्ष की बेटी है। बेटी को लेकर भी झगड़ा होता था। पति कहता था कि वह बेटी को अपने पास रखकर दिल्ली में पढ़ाएंगे, जबकि संध्या अपने मायके में बेटी को पढ़ाने की बात कहती थी। संदेह करने पर पांच जुलाई को दोनों में झगड़ा हो गया था। 

झगड़ा होने पर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इस पर धीरजेश ने संध्या के भाई को फोन कर दिया। भाई के समझाने पर संध्या वापस घर आ गई। वह धीरजेश से घर के पास स्थित पार्क में मिली। संध्या कहने लगी कि तुम छोटी-छोटी बातों पर मेरे घर वालों को फोन कर देते हो। इस पर संध्या ने धीरजेश का मोबाइल तोड़ दिया। मोबाइल टूटने पर धीरजेश को गुस्सा आ गया और उसने पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। संध्या जब लहुलूहान होकर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी पत्नी को अपोलो अस्पताल ले गया। बृहस्पतिवार को पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को संध्या के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें