फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हकलाने पर मोनिका उड़ाती थी मजाक तो दे दी 8 लाख में उसकी सुपारी

Sat, 30 Apr 2016 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मरवाया
विज्ञापन
दिल्ली से सटे गुड़गांव के एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दे दी क्योंकि वह उसके हकलाने का अकसर ही मजाक उड़ाती थी। यह घटना गांव राघवपुर के पास हुई जिसमें पुलिस को छानबीन में ये बात पता चली है।
विज्ञापन


पत्नी को मारने के लिए पति ललित दहिया पर 8 लाख रुपए की सुपारी देने का आरोप लगा है। ललित ने पुलिस को दिए अपने बयान में ये भी बताया है कि उसकी पत्नी मोनिका परिवार से अलग रहने के लिए भी झगड़ा करती थी।

ललित का कहना है कि अलग रहने का दबाव बनाने के साथ ही मोनिका उसके हकलाने का भी हमेशा मजाक उड़ाया करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललित ने जिसे मोनिका को मारने की सुपारी दी थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि मोनिका को मारने वाले कॉन्ट्रैक्ट किलर का साथी अभी फरार है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति ने पत्नी को मरवाया
गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के छावला निवासी कुलदीप शौकीन की बेटी मोनिका की शादी पिछले साल ही 26 जनवरी को गुड़गांव के धनवापुर गांव के निवासी अतर सिंह के बेटे ललित दहिया से हुई थी। दोनों की 5 महीने की बेटी भी है।

20 अप्रैल को दिन में ललित मोनिका और बेटी के साथ छावला जा रहा था, तभी राघवपुर गांव के पास स्कूटी पर सवार दो युवक वहां आए और मोनिका को गोली मार दी।

पुलिस ने जब इस मामले में ललित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जानकारी के अनुसार ललित ने अपने गांव में ही छोटा मोटा काम करने वाले साहिल को 8 लाख रुपए की सुपारी दी और बताया कि अगले दिन वो किस जगह अपनी गाड़ी रोकेगा ताकि वो मोनिका को मार सके। ललित ने साहिल को स्कूटी और विदेशी पिस्तौल भी दी थी।

साहिल अपने दोस्त शौकीन के साथ आया और मोनिका के चेहरे पर गोली मार दी। ललित और शौकीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और शौकीन की तलाश पुलिस कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें