फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जन्मदिन पर दी ऐसी खौफनाक मौत, 3 साल का मासूम कहता रहा 'पापा मत मारो'

Wed, 01 Aug 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार हुई कि जब तक उसकी पत्नी मर नहीं गई, वो चाकू से गोदता रहा। यह सब उसका 3 साल का मासूम बेटा देखता रहा। 
विज्ञापन


घटना दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके की है। सी-260 जे जे कॉलोनी खानपुर में पति ने तीन वर्षीय बेटे के सामने पत्नी की उसके जन्मदिन पर ही बेरहमी से हत्या कर दी। 

आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से करीब 25 से ज्यादा वार किए। लहूलुहान अवस्था में पत्नी को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेबसराय थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजेश सिंह चौहान (34) पत्नी रेनू चौहान (28) व तीन वर्षीय बेटे के साथ सी-260 जे जे कॉलोनी खानपुर में रहता था। उसके परिवार वाले दक्षिणपुरी में रहते हैं। 

मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड निवासी राजेश सिंह चौहान एयरोसिटी स्थित रोज होटल में कुक था। मंगलवार रात करीब 12.30 बजे पति-पत्नी में मामूली बात पर झगड़ा शुरू हो गया। पति ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

पत्नी खुद को बचाने के लिए घर से बाहर भागी, मगर पति ने पीछा नहीं छोड़ा। पति घर के बाहर भी पति पर हमला करता रहा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेनू को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रेनू के शरीर पर चाकू मारने के करीब 25 से अधिक घाव हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार शाम को परिजनों को सौंप दिया। रेनू मूलरूप से चंडीगढ़ की रहने वाली थी। वहां भी इन दोनों के बीच विवाद के बाद महिला सेल में केस चला था। 

बाद में समझौता हो गया था और दोनों दिल्ली रहने आ गए थे। आरोपी पति राजेश का कहना है कि पत्नी हर रोज चिक-चिक करती थी। वह ताने मारती थी कि खर्चे के लिए पैसा नहीं देता। 

आए दिन दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बीती रात भी इन्हीं बातों पर झगड़ा हुआ था। इस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें