फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी पति: अलग रह रही पत्नी बच्चों से मिलने पहुंची तो युवक ने चाकू से किया हमला, शरीर के इन अंगों को गोदा

Fri, 26 Aug 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से छह से ज्यादा वार किए हैं। उस समय आरोपी शराब के नशे में था। उसकी पत्नी को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में गुरुवार दोपहर को पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू से छह से ज्यादा वार किए। उस समय आरोपी शराब के नशे में था। पत्नी को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पत्नी अपने बच्चों से मिलने दक्षिणपुरी आई थी। अंबेडकर नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी पति बॉबी (33) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सपना (29) की करीब 11 साल पहले बॉबी से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे 11 वर्ष की बेटी व नौ वर्ष का बेटा है। इनके बीच कई सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बॉबी शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। इस कारण करीब तीन महीने पहले सपना छत्तरपुर स्थित अपने मायके में रहने चली गई थी।

उसके दोनों बच्चे पति के साथ रहते हैं। वह गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों को मिलने दक्षिणपुरी आई थी। उस समय बॉबी शराब के नशे में था। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया और बॉबी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने सपना पर चाकू से ताबड़तोड़ करीब छह बार वार किए।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे सपना ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सपना को एम्स में भर्ती कराया। सपना को पेट, छाती, कंधा व हाथ आदि जगहों पर चाकू लगा है। एम्स में सपना का तुरंत ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद सपना की हालत स्थिर बताई जा रही है। अंबेडकर नगर थाने में बॉबी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर बिशंवर दयाल मीणा की टीम ने आरोपी बॉबी को सेंट्रल मार्केट से गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें