फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलोनियों में पानी बचाने को चलेगी सौ दिन की मुहिम

Sun, 28 Jul 2019 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Save Water
विज्ञापन

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय दिल्ली की 74 समेत देश की 103 सरकारी कॉलोनियों में जागरूकता के लिए सौ दिन की एक मुहिम लांच करने जा रहा है। इसके तहत कॉलोनी में रहने वाले लोगों को स्वच्छता, जल संचय व हरियाली बढ़ाने के साथ कचरे को अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 28 जुलाई को मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र चाणयक्यपुरी से करेंगे। 

विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पूरा अभियान शहरी स्थानीय निकायों व आरडब्ल्यूए के साथ आगे बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। अधिकारियों को कहना है कि अभियान के तहत लोगों को घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। 

इसमें स्थानीय शहरी निकायों व आरडब्लयूए की मदद ली जाएगी। साथ ही शहरी क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए जल संचय योजना पर कॉलोनियों में काम होगा। इसमें बारिश का पानी जमीन के अंदर डालने के लिए ढांचों का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


इसमें सीपीडब्ल्यूडी सहायता करेगा। इसके साथ साफ- सफाई और हरियाली को बढ़ावा देने का अभियान चलेगा। इसमें स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए व गैरसरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से पौधरोपण होगा।

रविवार से अभियान होगा लांच
इस मुहिम का आगाज रविवार को चाणक्यपुरी से होगा। पहले दिन दिल्ली की दस सरकारी कॉलोनियों समेत देश भर की 39 कालोनियों में पौधरोपण अभियान चलेगा। खास बात यह है कि मुहिम के तहत 50 फीसदी स्थानीय प्रजातियों के फलों के पौधे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें