फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल: सुमन नलवा होंगी दिल्ली पुलिस की नई प्रवक्ता

Sat, 26 Feb 2022 11:36 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को भारी फेरबदल किया गया है। 32 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। 
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात सुमन नलवा दिल्ली पुलिस की नई प्रवक्ता होंगी। उन्हें दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक यह जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिश्वाल संभाल रहे थे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को भारी फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल हाउस की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश के तहत 32 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक किशोरी को उत्तरी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक यादव से नई दिल्ली जिला ले लिया गया है और उनकी तैनाती अपराध शाखा में की गई है। गुगूलोथ अमरूथा को नई दिल्ली जिला की कमान दी गई है। क्राइम में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात मोनिका भारद्वाज को पुलिस उपायुक्त पहली बटालियन में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें