फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में हो सकती है एचटेट की रद्द हुई परीक्षा

Sun, 29 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 की 14 नवंबर को प्रश्न पत्र लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा फरवरी में कराई जा सकती है। इसके लिए बोर्ड ने जिला स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उपनिदेशक शिक्षा को अलग-अलग जिले की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है। शुक्रवार को गुड़गांव के कई स्कूलों का उपनिदेशक परमजीत शर्मा ने दौरा भी किया है।

बोर्ड की ओर से परीक्षा कराने के लिए शिक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बोर्ड ने संभावित तिथि अपनी तरफ से लिखने के बजाय फरवरी माह को इसके लिए उचित बताया है।
विज्ञापन


सभी उपनिदेशक से रिपोर्ट मिलने के बाद परिस्थितियों का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद फरवरी को एचटेट लेवल-3 की परीक्षा करवाई जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, एचटेट परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में कराया जा सकता है। इसके बाद बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी में जुट जाएगा।

बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी के लिए 60 दिन का समय मांगा है। हालांकि, परीक्षा के लिए तिथि व समय का निर्धारण प्रदेश सरकार को करना है। बता दें कि 14 नवंबर को जींद में प्रश्र पत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने उसी दिन परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी।

हालांकि छात्रों में परीक्षा रद्द होने के बाद रोष है और अब जो छात्र तैयारी नहीं कर सके थे, उन्हें बेहतर समय मिल रहा है।

बोर्ड के जनसंपर्क उपनिदेशक मीनाक्षी ने बताया कि कि बोर्ड अपनी तरफ से परीक्षा की तैयारी कर रहा है। परीक्षा की तारीख के लिए सरकार निर्णय करेगी। तारीख घोषित होने के बाद परीक्षा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें