खेड़ी कलां सब डिवीजन के उपभोक्ता अब 7 दिसंबर तक बिना किसी लेट फीस के अपने बिजली के बिल जमा करा सकते हैं। विभाग ने सब डिवीजन के उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिल जमा करने की तारीख बढ़ा दी है।
पहले यह तारीख 26 नवंबर थी। सब डिवीजन के सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि उनके पास निर्धारित समय पर बिजली के बिल ही नहीं पहुंचे।
उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सब डिवीजन के एसडीओ ने क्षेत्र के अलग-अलग एरिया के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने की आखिरी तारीख को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया हैं।
सब डिवीजन के एतमादपुर व मवई इलाके के लोगों के लिए बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 26 नवंबर थी। इसे बढ़ाकर अब एक दिसंबर तक कर दिया गया है।
इसके अलावा भारत कॉलोनी व इंद्रा कॉम्पलेक्स के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने लिए आखिरी तारीख को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इन क्षेत्र में करीब आठ हजार उपभोक्ता हैं।
एसडीओ पंकज पंवार के मुताबिक खेड़ी कलां सब डिवीजन खेड़ी कलां सब डिवीजन के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने की 26 नवंबर से बढ़ाकर 7 दिसंबर कर दी है।
डिवीजन में कुछ उपभोक्ताओं के पास सॉफ्टवेयर की कमी के कारण समय से बिल नहीं पहुंचे थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।