फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें HTET का संशोधित परिणाम

Mon, 05 May 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटैट) 2013-14 का संशोधित परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बोर्ड इसका परिणाम पहले 20 फरवरी को जारी कर चुका था। संशोधित परिणाम घोषित करने के पीछे का कारण पहले के रिजल्ट को लेकर आई विद्यार्थियों की आपत्तियों को बताया जा रहा है।

विभाग ने सभी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड के सचिव डॉ. जे गणेशन ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट http://www.bseh.org.in/ पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला रिजल्ट घोषित होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका के प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय में आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन


इस तरह की आपत्तियों का विशेषज्ञों से परीक्षण करवाने के बाद तीनों लेवल के जिन विषयों के प्रश्नों के उत्तरों में परिवर्तन हुआ है, उससे संबंधित तालिका एवं उसके आधार पर संशोधित परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पास विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र शीघ्र ही उनके पते पर भेज दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें