फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा मेवला महाराजपुर अंडर पास का काम

Mon, 05 May 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मेवला महाराजपुर में बनने वाले रेलवे अंडर पास (आरयूपी) के लिए हुडा व रेलवे ने मिलकर निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। हुडा ने बता दिया है कि रेलवे को कहां तक काम करना है।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के दोनों तरफ बेहतर कनेक्टिविटी करने के लिए मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर दिल्ली की तरफ रेलवे अंडर पास बनाने की योजना बनाई गई है।

रेलवे लाइन के नीचे के हिस्से में निर्माण रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाना है और दोनों तरफ  के हिस्से का काम हुडा द्वारा किया जाना है। रेलवे ने अपने हिस्से में काम करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हाल ही में रेलवे व हुडा अधिकारियों के बीच अंडर पास को लेकर बैठक हुई थी। जिसके बाद साइट पर निशानदेही का काम किया गया।
विज्ञापन


हुडा के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेवला महाराजपुर में आरयूपी निर्माण की तैयारियां जारी हैं। रेलवे का काम पूरा होने के बाद हम अपने हिस्से का काम शुरू करेंगे। रेलवे करीब एक वर्ष में अपना काम पूरा करेगा।

यह है पूरा प्रोजेक्ट
मेवला महाराजपुर रेलवे अंडर पास को फोर लेन बनाया जाना है। इसकी एक साइड को 7.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। बीच में 700 एमएम चौड़ी दीवार बनाई जाएगी। हुडा द्वार जो अप्रोच रोड बनाई जाएगी, उसमें एक मीटर चौड़ी सेंटर वर्ज रखी जाएगी। इसके अलावा रेलवे अंडर पास में पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ भी तैयार होगा। अंडर पास एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग दो से कनेक्ट होगा। दूसरी तरफ  सेक्टर 45-46 की डिवाइडिंग रोड होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें