फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: इस राज्य में सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस, UP दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में बीफ खाने और उसके विरोध में मची जुबानी जंग के बीच यह तथ्य सामने आया है कि महाराष्ट्र बूचड़खानों की संख्या के मामले में टॉप पर है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। इस बात का खुलासा हुआ है एक आरटीआई में। यहां के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने केंद्र सरकार से इसकी जानकारी मांगी थी।

एनआईटी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट एवं सिटीजन वाइस एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र चावला ने कृषि मंत्रालय भारत सरकार के पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन विभाग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि देश के किस राज्य में कितने बूचड़खाने हैं और उनमें पशुओं के काटने के नियम क्या हैं।

ये रहे आंकड़े यूपी में भी कम नहीं है बूचड़खाने

विभाग से जारी आंकड़ों से जानकारी मिली है कि देश के विभिन्न राज्यों में कुल बूचड़खानों की संख्या 1623 है। इनमें महाराष्ट्र 316 बूचड़खानों की संख्या के आधार पर पहले स्थान पर है।

जबकि उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या 258 है। इस मामले में हरियाणा का नंबर 14वां है। आरटीआई से मिले जवाब में यहां बूचड़खानों की संख्या महज 36 बताई गई है।

कृषि मंत्रालय के  आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के सात राज्य ऐसे हैं, जिनमें एक भी बूचड़खाना नहीं हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार और दादर नगर हवेली शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहे पूरे आंकड़े

नीचे उन टॉप टेन राज्यों के नाम दिए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा बूचड़खाने हैं। आंकडों में महाराष्ट्र जहां एक नंबर पर है वहीं दूसरी ओर उड़ीसा दसवें नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें