फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अफ्रीकी नागरिक से तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, पश्चिम जिला नारकोटिक्स दस्ता ने विकासपुरी से किया गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 10:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पश्चिम जिले के नारकोटिक्स दस्ता मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त आरोपियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी बीच 16 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक रिंग रोड विकास पुरी के पिलर नंबर 5 पर हेरोइन की खेप लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने धंधे में शामिल एक अफ्रीकी नागरिक को विकासपुरी से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने तीन करोड़ रुपये कीमत की 502 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी चिबुजोर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पश्चिम जिले के नारकोटिक्स दस्ता मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त आरोपियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी बीच 16 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक रिंग रोड विकास पुरी के पिलर नंबर 5 पर हेरोइन की खेप लेकर आ रहा है।

एसआई राजेंद्र ढाका के नेतृत्व में टीम पिलर नंबर एक के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से 502 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। विकासपुरी थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि उसपर पहले से तिलक नगर थाने में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


भारत आने के बाद उसने अफ्रीकी नागरिकों के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी। उसने बताया कि वह बरामद हेरोइन की खेप एक अन्य अफ्रीकी नागरिक चिनेडू से ली थी और उसे विकासपुरी में सप्लाई करना था। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उनलोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिन लोगों को हेरोइन बेची जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें