फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तपती गर्मी से मिली बड़ी राहत

Sun, 23 Jun 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Rain in Delhi Ncr Today: दिल्ली और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश होने से तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट आई। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश होने से तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट आई। 

विज्ञापन

फिलहाल रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। इससे उत्तराखंड व पूर्वी यूपी में सात दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 23-25 जून तक व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 24 व 25 जून को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी यूपी और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के छह जिलों में मानसून पहुंच गया है। लू और गर्मी की चपेट में आने से 48 घंटे के दौरान देशभर में 40 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें