फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे मनेगा छठ पर्व: दिल्ली में यमुना हुई प्रदूषित, हर तरफ बहता दिखा सफेद जहरीला झाग

Thu, 27 Oct 2022 05:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो साल बाद एनजीटी ने यमुना किनारे छठ मनाने की इजाजत दी है। लेकिन यमुना में सफेद बर्फ सी बहती झाग दिखाई दे रही है, जिसको लेकर जानकार चितिंत हैं। 
विज्ञापन
यमुना में बहता सफेद जहरीला झाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में शुक्रवार से छठ महापर्व शुरू हो जाएगा, इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में घाटों की सफाई से लेकर कृत्रिम घाट बनाने तक का काम शुरू हो गया है। दो साल बाद एनजीटी ने यमुना किनारे छठ मनाने की इजाजत दी है। लेकिन यमुना में सफेद बर्फ सी बहती झाग दिखाई दे रही है, जिसको लेकर जानकार चितिंत हैं। दरअसल यह सफेद झाग जहरीला होता है और इससे कई तरह की बीमारी होने का खतरा है।  

विज्ञापन

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है, इसमें साफ नजर आ रहा है कि कालिंदी कुंज से गुजरती यमुना में चारों ओर सफेद जहरीला झाग बह रहा है। बता दें कि यहां छठ के दौरान काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में यमुना के पानी में खड़े होते हैं, ये विषैला पानी उन सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जो इसके संपर्क में आएगा। 

यमुना किनारे केवल चुनिंदा घाटों मनाया जाएगा छठ
एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए यमुना के तय घाटों पर ही छठ पर्व मनाया जाएगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना के चुनिंदा घाटों पर छठ पर्व के आयोजन के लिए मंजूरी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छठ पर्व के मौके पर व्रतियों के लिए घाटों पर स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एलजी ने मुख्यमंत्री को तयशुदा वक्त से पहले सभी घाटों पर पहले की तरह छठ मनाने के बयान को भ्रामक बताते हुए उन्हें ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है।

एलजी की ओर से छठ पूजा के आयोजन के लिए विशिष्ट घाटों पर करने की मंजूरी दी गई है। एलजी ने कहा कि 21 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मुख्यमंत्री की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि यमुना के किनारे कहीं भी पूजा हो सकती है, इससे लोगों में संशय है। उपराज्यपाल ने राजस्व और पर्यावरण विभाग को यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। एलजी ने कहा कि यमुना के केवल निर्दिष्ट घाटों पर पूजा की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बयान को बताया भ्रामक
उपराज्यपाल ने छठ पर्व के मौके पर यमुना के निदिष्ट घाटों की साफ सफाई और स्वच्छ पानी सहित आयोजन के लिए सभी इंतजामों को पुख्ता करने का विभागों को निर्देश दिया है। सभी घाटों पर पहले की तरफ छठ पूजा के आयोजन के मुख्यमंत्री के बयान को अपरिपक्व और भ्रामक बताते हुए कहा कि इससे जनहित से जुड़े संवेदनशील मामले भी प्रभावित हो सकते हैं। भविष्य में ऐसे बयान से बचने की मुख्यमंत्री को एलजी ने सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें